भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला, महामारी के दौर में कोरोना से निबटने के प्रति उदासीन

प्रतीकात्मक चित्रण
हरिचक स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला और महामारी के दौर में कोरोना से निबटने के प्रति उदासीन बताया। नेताओं ने कहा कि कोरोना काल में सरकार को जनता की चिंता नहीं है, बल्कि सरकार तबादला उद्योग में व्यस्त है। कहा कि कोविड 19 के फंड में भी लूट मची हुई है. कहा कि झारखंड सरकार कोविड व विकास कार्य में पैसा खर्च करने की बजाय खजाना बांटने का काम कर रही है। इस बाबत जिलाध्यक्ष महोदब दुबे ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों में गंदगी का अंबार है। अस्पताल में इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कहा कि कांग्रेस लीडर नरेंद्र सिन्हा की मौत समय पर इलाज नहीं होने के कारण हो गई। गिरिडीह में वेटिलेंटर की व्यवस्था होती तो आज हम एक अच्छे नेता को नहीं खोते। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के अलावा पूर्व विधायक डॉ जय प्रकाश वर्मा, नुनूलाल मरांडी, सुनीत सिंह, नवीन सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, सुभाष सिन्हा समेत आदि भाजपाई शामिल थे।