मोंगिया ग्रुप के द्वारा 1000 पेड़ लगाने का छेड़ा अभियान

मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने सावन मास में 1000 पेड़ लगाने का अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में बुधवार को पुरनानगर पंचायत भवन में पहले एक कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में पंचायत सचिवालय के बाहर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्णानगर अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों ने डॉक्टर मंगिया का स्वागत किया और उनके अभियान को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर श्री मोंगिया ने कहा कि आज सारा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है इसी को ध्यान में रखकर पौधारोपण का अभियान छेड़ा गया है। इनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।