महिला ने विषपान खाकर की आत्महत्या

डूंमरी के धनोरा गांव के रहने वाले मुकेश शाह की पूनम देवी ने विषपान कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए से पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि घर के सभी लोग खेत में गए हुए थे। तभी इसके विषपान की खबर परिजनों को लगी। आनन-फानन में सभी लोग घर पहुंचे और महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया। इधर मृतक के पिता का आरोप है के उसकी बेटी को ससुराम वालों नें जहर खिला दिया है। बताया गया कि 8 साल पहले इसकी शादी हुई थी। उसकी एक लड़की भी है। आरोप है कि महिला को हमेशा ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बताया गया कि लड़की का मायका मुफस्सिल क्षेत्र के बंदर कोपी में है। फिलहाल मृतक के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।