मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपिट

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाटांड़ में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है। बताया गया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
एक जमीन पर मकान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। बताया गया कि पुश्तैनी जमीन पर एक पक्ष के लोगों ने मकान बनाना शुरू किया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मकान निर्माण कराना चाहा तो पहले पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से संजू देवी, बरियार रजक, संजय रजक आदि लोग घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष से बिरजू रजक, अर्जुन रजक, झरी रजक आदि को चोटे आईं ।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।
इधर मामले की जानकारी थाना में दी जा चुकी है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है