गिरिडीह-जिले में एक साथ 11 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।।

जिले में एक साथ 11 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ गिरिडीह में अब तक 33 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से अधिकतर ठीक हो चुके हैं।
वहीं जिले में 1 कोरोना संक्रमित की मौत भी हो चुकी है।
हालांकि अब नए मामले आने से गिरिडीह में एक्टिव केस 13 हो गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। नए 11 संक्रमितों में से 4 गिरिडीह सदर प्रखंड के, 4 बेंगाबाद,2 डुमरी और एक गांवा प्रखंड के हैं।ये सभी प्रवासी मजदूर हैं जो अन्य राज्यों से लौटे हैं।
सभी को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है वहीं संबंधित गांव को सील और सैनिटाइज करने की प्रक्रिया चल रही है।
बता दें कि गिरिडीह जिले के अधिकतर संक्रमित ठीक हो चुके थे। जिससे लोग काफी सहज महसूस कर रहे थे और गिरिडीह के लोग खुश थे। ऐसे में एक साथ 11 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गिरिडीह वासियों में अब भय का माहौल बन गया है।
