गिरिडीह-बागवानी योजना के तहत पीट की खुदाई में जुटे महिला, पुरूष मज़दूर।।
गिरिडीह में महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूरों का क्वॉरेंटाइन पूरा होते ही अब उन्हें मनरेगा से रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। मजदूर बागवानी योजना में बीट की खुदाई करने में लग गए हैं। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में महिला मजदूरों को भी कार्य में लगाया गया हैं।छोटकी खरगडीहा पंचायत में करीब 25 एकड़ भूमि पर मनरेगा योजना से मिश्रित बागवानी की जा रही है। यहां सिंचाई की भी व्यवस्था है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पौधारोपण के लिए पीट की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में पीट की खुदाई कर रही हैं। इस कार्य के लिए प्रत्येक श्रमिकों को 194 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगा। स्थानीय मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा का कहना है कि यहां करीब 25 एकड़ की भूमि में मिश्रित बागवानी योजना के तहत विभिन्न तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इससे प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ मनरेगा जॉब कार्ड धारी मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। इधर डीपीआरओ रश्मि सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह जिले में मनरेगा योजना से करीब एक लाख महिला श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया है।
