गिरिडीह-जमुआ के मलुआताड़ में काम कर रहा मज़दूर करंट लगने से हुवा घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत।।

जमुआ के मलुआताड में काम कर रहे हैं मजदूर को करंट लग गया जिससे वह घायल हो गया। तुरंत ही मजदूर को जमुआ रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद से गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा। बताया कि 35 वर्षीय मजदूर सरताज अंसारी अपने घर के बगल में ही देवी सिंह के मकान में काम कर रहा था।इस दौरान छड़ बांधने के क्रम में छड़ का एक सिरा 11 हजार बोल्ट के तार से सट गया। छड़ में करंट आते हैं ईसे जोरदार झटका लगा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जमुआ हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह लाया गया है ।जहां इसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
