गिरिडीह– सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने टीआइपी में पांच आरोपितों को पहचाना।।

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने टीआइपी में पांच आरोपितों को पहचाना। न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष सेंट्रल जेल में हुए टीआइ पैरेड में पीड़िता ने उसी कद काठी के युवकों के साथ खड़े पांच आरोपितों को खींच कर निकाला, जबकि एक आरोपित को नहीं पहचान पाई। पहचाने गए आरोपितों में मुन्ना मुसहर, संतोष मुसहर, संदीप मुसहर, रवि मुसहर और संदीप कुमार मुसहर शामिल हैं, जबकि एक आरोपित कैलाश मुसहर को पीड़िता ने नहीं पहचाना। गावां थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को 27 मार्च को मुन्ना मुसहर अपने चार साथियों के साथ मिलकर मुंह बंद कर अपहरण कर दूर ले गया, जहां एक-एक कर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुन्ना मुसहर को गिरफ्तार किया।मुन्ना की निशानदेही पर उसके साथी संदीप मुसहर,संतोष मुसहर,रवि मुसहर,संदीप कुमार मुसहर और कैलाश मुसहर को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपित एक ही गांव के हैं। सभी पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धारा के साथ पोक्सो एक्ट भी लगाया गया था। सभी छह आरोपितों को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश रामबाबू गुप्ता की अदालत में पेश करने के बाद गिरिडीह सेंट्रल जेल भेजा गया था।जेल में ही यह टीआई परेड हुवा।
