गिरिडीह-घरेलू झगड़े में एक व्यक्ति हुवा घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत।।

मुफ्फसिल क्षेत्र के सीहोडीह में घरेलू झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि मामला दो चचेरे भाइयों के आपसी विवाद का है। बताया गया कि घायल चरका दास पर उसके चचेरे भाई की पत्नी बेबी देवी ने हमला किया जिसमें इसे चोटें आई हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले भी मारपीट हुई थी जिसमें बेबी देवी का पति घायल हो गया था। इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। 2 दिन पहले घायल चरका दास की पत्नी से भी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया है।
