गिरिडीह- दो समूहों के बीच हुए विवाद की वजह से मौसफडीह में बन्द रहा दीदी किचन, नहीं मिला गरीबों को भोजन।।

सदर प्रखंड के परसाटांड पंचायत के मौसफ़डीह में किचन दीदी केंद्र के संचालन को लेकर दो महिला समूहों में विवाद हो गया था।इस विवाद की वजह से शुक्रवार को केंद्र में खाना नहीं बना। जिसके कारण लोगो को आज काफी परेशानी हुई। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से यहां 4 महिला समूह के संयुक्त प्रयाश से किचन दीदी केंद्र में खाना बन रहा था। जिससे लॉक डाउन की वजह से बेरोजगार हुवे लोग यहां भोजन ग्रहण कर रहे थे।लेकिन आपसी रंजिश की वजह से आज यहां खाना बंद हो गया तो लोग परेशान हो उठे।हालांकि बताया गया कि आज केंद्र में न बन कर खाना कहीं और बनाया गया है लेकिन सभी जरूरतमंदों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

