गिरिडीह – एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने किया पौधा रोपण, लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी।।

मुफ्फसिल क्षेत्र के महतोडीह पुलिस आउटपोस्ट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा ,प्रशिक्षु आईपीएस मुकेश लूनायत ,पिकेट प्रभारी राधेश्याम झा,शंभूनाथ सिंह,श्री राम सिंह आदि मौजूद थे। यहां परिसर में गड्ढा खोदकर पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। बताया गया कि गिरिडीह में पर्यावरण प्रदूषण का स्तर काफी गहरा है। हालांकि लॉक डाउन की वजह से स्तिथि में कुछ सुधार जरूर आया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है।

