गिरिडीह-एएनएम ट्रेनिग स्कूल बदडीहा में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।।

एएनएम ट्रेनिग स्कूल बदडीहा में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।साथ ही यहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्था का जायजा लिया।इसके अलावे आगे की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जानकारी दी कि कोविड-19 को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। कहा कि एएनएम ट्रेनिग स्कूल बदडीहा में डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के ठहरने की सुविधा के साथ 100 बेड की पूर्ण क्षमता है। साथ ही सभी कमरों में रखे जरूरत के सामान मास्क एन-95, ब्रश, पेस्ट, साबुन, बाल्टी एवं अन्य को भी देखा। सभी मामलों को एक ही स्थान पर संभाला जा सकता हैं। अगर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है तो उसे यहां रखा जाएगा। कहा कि बाहर से आ रहे श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर एएनएम ट्रेनिग स्कूल बदडीहा में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। जो हाई रिस्क वाले कांटेक्ट ट्रेसिंग होगा उसका सैंपल लिया जाएगा। जो लो रिस्क वाले कांटेक्ट ट्रेसिग होंगे उन्हें स्वास्थ्य कर्मी तथा सहिया की देखरेख में रखा जाएगा। यदि हाई रिस्क वाले सैंपल कलेक्शन में संक्रमित पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे एएनएम ट्रेनिग स्कूल बदडीहा में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा लो रिस्क वाले मरीजों में यदि कोई लक्षण पाया जाता है तो उसका सैंपल कलेक्शन किया जाएगा। यदि उसमें कोई लक्षण नहीं पाए जाते हैं तो उसे होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
