गिरिडीह-श्रद्धा और सम्मान से मनाई गई भगवान बुद्ध की जयन्ती।।

सीहोडीह स्थित बुद्ध विहार में गुरुवार को भगवान बुद्ध की जयंती खूब श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान बुध के मुख्य संदेश सत्य अहिंसा और मानव कल्याण को आत्मसात करने की बातें कही गई।बताया गया कि आज पूरे देश में शांति और अमन कायम रखने में बुध का संदेश बेहद कारगर है। यहां कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराते हुए यहां जयंती कार्यक्रम संचालित करवाया गया। मौके पर प्रसाद भी वितरित किया गया। यहां यह कार्यक्रम निर्मल बौद्ध के देखरेख में आयोजित हुआ। वहीं कार्यक्रम की सफलता में सतीश यादव, महेंद्र नाथ,राजेश कुमार रवि,रणधीर कुमार, दिनेश राम, मुकेश राम,अंजू बौद्ध, स्वाति कुमारी, आराधना कुमारी, मनीष कुमार, गीता यादव, रोहित कुमार, शारदा देवी, रिचा कुमारी, सुनीति कुमारी आदि का योगदान महत्वपूर्ण बना हुआ था।
