गिरिडीह-गुजरात से 1157 प्रवासी मज़दूर वापस लौटे गिरिडीह।।

गुजरात के सूरत से गिरिडीह जिले के 1157 प्रवासी मजदूर वापस बुद्धवार को लौट आए। सूरत से स्पेशल ट्रेन के जरिए उन्हें धनबाद लाया गया , वहीं धनबाद स्टेशन से बसों के जरिये सभी को गिरिडीह लाया गया। मजदूरों को लाने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा खुद धनबाद गए थे।इस बाबत उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 46 बसों के जरिये सभी को गिरिडीह लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी का स्वेब लेकर जांच के लिए धनबाद भेजा जाएगा। फिलहाल सभी कोरेंटाइन सेंटर में रखे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।
