गिरिडीह- प्रेमी किशोर की हुई पिटाई तो प्रेमिका किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश ।।


धनवार के सलैयाडीह में प्रेम प्रसंग में जहां एक किशोर की पिटाई की गई वहीं।किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयाश किया।फिलहाल दोनो घायल हैं और दोनो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया गया कि स्लाइयाडीह निवासी बासुदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र को गांव में ही रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया था।शुक्रवार की रात को लड़की जब घर मे अकेली थी तो किशोर उसके घर उससे मिलने चला गया था।हालांकि घर के लोग जब आये तो किशोर ने भागने का प्रयास किया लेकिन भागने के क्रम में वह पकड़ा गया और उसके साथ जमकर मारपीट हुई।फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही इस बात की भनक जब लड़की को लगी तो वह शनिवार सुबह फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन घर में लोगों ने उसे बचा लिया। उसे भी सदर अस्पताल लाया गया है।चूंकि ममला दो समूदाय है, इस वजह से पुलिस मामले में गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।।