गिरिडीह-जरूरतमंदों को अब नि:शुल्क भोजन कराएगा कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट,1500 लोगों के बीच कर चुका है खाद्य सामग्रियों का वितरण।।


श्री कबीर ज्ञान मंदिर परिसर के सामने मां ज्ञान प्रसादम का शुभारंभ महापौर सुनील पासवान, उपमहापौर प्रकाश सेठ, अंचल अधिकारी गिरिडीह रविंद्र कुमार सिन्हा, एवं ट्रस्ट परिवार के साध्वी बहनों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अशोक राम, अजय रजक, सोमर मरांडी, ट्रस्ट परिवार के कार्यकर्ता गण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
बताया गया कि कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न गांव में घूम घूम कर लगभग 1500 परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। अब मध्यान भोजन की व्यवस्था की गई है जिसमें गरीब गरीबों को खाना खिलाया जाएगा।