गिरिडीह-मिट्टी ख़ुदाई के दौरान 2 महिलाओं की हुई मौत।।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बजटो पंचायत की चार महिलाएं मिट्टी के नीचे दबने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को अस्पताल ले जाने के क्रम में दो की मौत हो गयी। महिलाए मिट्टी निकालने के लिए खेत मे बनी सात फिट गड्ढे में उतरी थी। उसी वक्त अचानक मिट्टी का बड़ा ढेर अचानक गीर पड़ा। जिसमे महिलाएं दब गई।
बता दे कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बजटो पंचायत के मिर्जाडीह गाँव की चार महिलाएं घर की पुताई के लिए घर से आधा किमी दूर खेत मे मिट्टी लाने गयी थी। खेत मे बनी करीब सात फिट गुफानुमा गड्ढे में उतर कर चारो महिलाए मिट्टी खोद रही थी।अचानक ऊपर से मिट्टी की चट्टान महिलाओ के ऊपर गिर गयी जिसमे चारो महिलाए दब गई। महिलाओ की होहल्ला सुनकर गाँव के लोग दौड़ कर घटना स्थल पहुंचे एवं महिलाओ को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला। घटना की सूचना स्थानीय मुखिया जनार्दन साव को दिया जिसने सहायता के लिए तुरन्त थाना को सूचना किया गया। सूचना मिलते की मुफ्फसिल थाना से एएसआई प्रकाश कुमार अपने पुलिस दल के साथ पहुंच कर घायलों को 108 एम्बुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
