गिरिडीह-विभन्न बैंको में कार्यरत होम गॉर्ड जवानों के बीच ज़िला पुलिस द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण।।

विभिन्न बैंकों की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों को जिला पुलिस की ओर से शनिवार को सैनिटाइजर हैंड ग्लव्स और मास्क उपलब्ध कराया गया। इस क्रम में डीएसपी वन विनोद रवानी बैंक ऑफ इंडिया मुख्य ब्रांच समेत अन्य कई बैंकों में पहुंचकर होमगार्ड जवानों को यह सामग्रियां सुपुर्द की साथ ही उन्हें इसके प्रयोग के लिए जागरूक किया। बताया गया कि जिला प्रशासन की ओर से सैनिटाइजर मास्क आदि उपलब्ध कराया गया।।
