16 वर्षीय किशोर की छाती में चुभा सुई, ऑपरेशन के बाद किशोर खतरे से बाहर।।

गिरिडीह-शहरी क्षेत्र के देव नगर के रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर की छाती में शुक्रवार को सुई घुस गया।घटना में किशोर घायल हो गया और असहनीय पीड़ा से कराह रहा था।बताया गया कि कुमार गौरव का पुत्र गोवर्धन कुमार जैसे ही बेड पर सोया वैसे ही बिस्तर से फसा हुवा, कपड़ा सीने वाला सुई उसकी छाती में अचानक घुस गया। दर्द से कराहते किशोर को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया,लेकिन ईसकी नाजुक स्थिति को देखते हुवे इसे नवजीवन नर्सिंग होम भेज दिया गया।यहाँ डॉ अमित गौंड के द्वारा 45 मिनट का सफल ऑपरेशन करने के बाद सुई को बाहर निकाला जा सका तब जाकर सभी की जान में जान आई।सफल ऑपरेशन के बाद परिजन ने डॉक्टर गौंड को धन्यवाद देते हुए उनके स्वस्थ्य रहने की कामना की।इधर डाक्टर गौंड ने बताया कि सुई पसली होम के बेहद करीब था अगर थोड़ी सी चूक होती तो किशोर की जान भी जा सकती थी। लेकिन वक्त रहते सब कुछ ठीक-ठाक हो गया।ऊपर वाले के आशीर्वाद से ऑपरेशन बिल्कुल सफल रहा। फिलहाल किशोर की स्थिति खतरे से बाहर है।
